RRB NTPC 10+2 UG Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पद भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी

RRB NTPC 10+2 UG Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Undergraduate Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत 12वीं पास उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में Commercial Cum Ticket Clerk, Accounts Clerk Cum Typist, Junior Clerk Cum Typist और Trains Clerk जैसे पद शामिल हैं। पद के अनुसार शुरुआती बेसिक सैलरी ₹19,900 से ₹21,700 प्रति माह तक है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया अदि की जानकारी इस लेख में RRB NTPC 10+2 UG Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है, ताकि आपको अलग-अलग वेबसाइट पर जानकारी खोजने की जरूरत न पड़े। इसलिए लेख को अंत तक अच्छे से देखें और उसके बाद आवेदन कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामRRB NTPC 10+2 UG Recruitment 2026
भर्ती बोर्डRailway Recruitment Boards (RRB)
मंत्रालयरेल मंत्रालय, भारत सरकार
नोटिफिकेशन नंबरCEN 07/2026
कुल पद1,688
पद का स्तरUndergraduate (12वीं पास)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
RRB NTPC Official Websiterrbapply.gov.in

RRB NTPC UG Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 1,688 पदों को भरा जाना है। अलग-अलग पदों पर रिक्तियों की संख्या नीचे दी गई है।

पद का नामकुल पद
Commercial Cum Ticket Clerk700
Accounts Clerk Cum Typist200
Junior Clerk Cum Typist600
Trains Clerk188
कुल पद1,688

RRB NTPC 10+2 UG Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी21 सितंबर 2026
पूरा नोटिफिकेशन जारी14 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू15 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख13 नवंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख15 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अवधि16 नवंबर से 25 नवंबर 2026
CBT-1 परीक्षा की तारीखबाद में घोषित होगी
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती होने पर उसे ठीक करने के लिए निर्धारित नियमों और तारीखों का पालन करना होगा।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Application Fee

RRB NTPC भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार रखा गया है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / UR₹500
OBC₹500
EWS₹500
SC₹250
ST₹250
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD)₹250
भूतपूर्व सैनिक₹250
महिला उम्मीदवार₹250
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार₹250
अल्पसंख्यक वर्ग₹250
EBC₹250

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है।

RRB NTPC 10+2 UG Application Fee Refund!

इस भर्ती में CBT-1 परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों को नियमानुसार आवेदन शुल्क का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है।

  • ₹500 शुल्क देने वाले उम्मीदवारों को ₹400 तक वापस मिल सकते हैं।
  • ₹250 शुल्क देने वाले उम्मीदवारों को ₹250 वापस मिल सकते हैं।

बैंक के शुल्क की कटौती हो सकती है। फीस वापसी के लिए उम्मीदवार का परीक्षा में शामिल होना और नोटिफिकेशन की शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसमें Junior Clerk Cum Typist, Trains Clerk के पद के लिए Computer Typing English 30 WPM और Hindi 25 WPM होना चाहिए। सामान्य वर्ग, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंक की शर्त लागू है SC, ST, दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन में दी गई छूट के अनुसार 50 प्रतिशत अंकों की शर्त लागू नहीं होती।

RRB NTPC UG Age Limit 2026 Age Limit

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष बताई गई है।

विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु30 वर्ष
आयु की गणना1 जनवरी 2027 के आधार पर

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिल सकती है। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार छूट की सही जानकारी CEN 07/2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।

आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि का मिलान 10वीं के प्रमाण पत्र से जरूर कर लें।

RRB NTPC UG Salary 2026: कितनी सैलरी मिलेगी?

RRB NTPC भर्ती में मिलने वाली सैलरी पद और पे लेवल के अनुसार अलग-अलग है। इस भर्ती के सभी पद 7वें वेतन आयोग के पे लेवल के अंतर्गत आते हैं।

पद का नामपे लेवलशुरुआती बेसिक सैलरी
Commercial Cum Ticket ClerkLevel 3₹21,700 प्रति माह
Accounts Clerk Cum TypistLevel 2₹19,900 प्रति माह
Junior Clerk Cum TypistLevel 2₹19,900 प्रति माह
Trains ClerkLevel 2₹19,900 प्रति माह

यह राशि शुरुआती बेसिक सैलरी है। इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और दूसरे लागू भत्ते मिल सकते हैं। इसलिए वास्तविक मासिक वेतन पोस्टिंग की जगह और लागू नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Selection Process: चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा।

1. CBT-1 परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित पहली परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा का उद्देश्य अगले चरण के लिए उम्मीदवारों को चुनना है।

2. CBT-2 परीक्षा

पहली परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आगे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इसमें निर्धारित नियमों के अनुसार सफल होना जरूरी है।

3. कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट

Accounts Clerk Cum Typist और Junior Clerk Cum Typist पदों के लिए लागू नियमों के अनुसार कंप्यूटर टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। अन्य पदों पर यह टेस्ट लागू नहीं होने पर उम्मीदवारों को इसमें शामिल नहीं होना पड़ेगा।

4. दस्तावेजों की जांच

अगले चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

5. मेडिकल जांच

अंतिम चरण में संबंधित पद के लिए निर्धारित रेलवे मेडिकल नियमों के अनुसार उम्मीदवार की स्वास्थ्य जांच होगी।

सभी चरणों में सफल होने और जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद ही उम्मीदवार को नियुक्ति के लिए योग्य माना जाएगा।

RRB NTPC UG Exam Pattern 2026

CBT परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए परीक्षा पैटर्न को समझना चाहिए। सामान्य तौर पर NTPC की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में गणित, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं।

तैयारी के लिए इन विषयों पर ध्यान दें:

  • गणित: प्रतिशत, अनुपात, औसत, समय और दूरी, लाभ-हानि।
  • सामान्य जागरूकता: इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान और करेंट अफेयर्स।
  • रीजनिंग: नंबर सीरीज, समानता, कोडिंग-डिकोडिंग और तार्किक प्रश्न।

प्रश्नों की संख्या, परीक्षा की अवधि, अंक और नेगेटिव मार्किंग की पुष्टि आधिकारिक CEN 07/2026 नोटिफिकेशन से करें।

RRB NTPC UG Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले रेलवे के आधिकारिक आवेदन पोर्टल https://www.rrbapply.gov.in/ पर जाएं।
  • RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026 या CEN 07/2026 का लिंक खोलें।
  • अगर आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो निर्देशों के अनुसार अपना अकाउंट बनाएं। पहले से अकाउंट होने पर उसी का इस्तेमाल करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता और दूसरी जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी श्रेणी, पसंदीदा पद और दूसरे विकल्पों का चुनाव सावधानी से करें।
  • मांगी गई फोटो, हस्ताक्षर और लागू होने पर जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद और प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Important Links

ऑनलाइन आवेदनClick Here
भर्ती का नोटिफिकेशनClick Here
Short NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

RRB NTPC 10+2 UG Recruitment 2026 FAQs

1. RRB NTPC UG Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 1,688 पद हैं। इनमें Commercial Cum Ticket Clerk के 700, Accounts Clerk Cum Typist के 200, Junior Clerk Cum Typist के 600 और Trains Clerk के 188 पद शामिल हैं।

2. RRB NTPC UG 2026 के आवेदन कब शुरू हुए?

ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हुए हैं।

3. RRB NTPC UG Recruitment 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 है। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 है।

4. क्या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हां, मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंकों की शर्त लागू है, जबकि कुछ वर्गों को इससे छूट है। इसलिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें

5. RRB NTPC UG भर्ती में उम्र कितनी होनी चाहिए?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। लागू आयु छूट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

6. RRB NTPC UG में शुरुआती सैलरी कितनी है?

Commercial Cum Ticket Clerk की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹21,700 प्रति माह है। Accounts Clerk Cum Typist, Junior Clerk Cum Typist और Trains Clerk की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹19,900 प्रति माह है।

7. क्या सभी पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट देना होगा?

नहीं। कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट Accounts Clerk Cum Typist और Junior Clerk Cum Typist जैसे टाइपिस्ट पदों के लिए लागू है।

8. आवेदन शुल्क कितना है?

General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए ₹500 और SC, ST, दिव्यांग, महिला तथा नोटिफिकेशन में दी गई अन्य श्रेणियों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क है।

9. क्या आवेदन शुल्क वापस मिलेगा?

CBT-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लागू नियमों के अनुसार फीस का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। वापसी की राशि श्रेणी और बैंक शुल्क पर निर्भर करेगी।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमनें Railway RRB NTPC 10+2 UG Recruitment 2026 भर्ती के बारें में सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताया हैं। हम आशा करते हैं की यह जानकारी आपको पसंद आई हैं। अगर कोई सवाल हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो निचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top